मुंबई इंडियंस के हार के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने जीता दिल, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने।

मुंबई इंडियंस के हार के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने जीता दिल, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने।

मुंबई इंडियंस के हार के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने जीता दिल, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने।: मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के द्वारा बाहर कर दिया गया है। यह पिछले 7 सालों में पहला दफा है जब मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में जाकर हारी है और शायद पहली बार प्लेऑफ में पहुंच कर भी बिना फाइनल मुकाबला खेले हुए बाहर हो गई।

खेती का संपूर्ण जानकारी Join Now

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को दिन पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम को 62 रनों से मात दे दी है। इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है गुजरात टाइटंस की टीम। इस मैच में अपने प्रदर्शन से सब के दिलों पर राज करने वाले शुभ्मन गिल ने 60 गेंदों पर 129 रन बनाकर मुंबई को हराने में काफी मदद की।

मुंबई इंडियंस को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्लेबाजी से फिर से सभी का दिल जीत लिया। मैच में ऐसा मोड़ चल रहा था कि मुंबई इंडियंस के जीत और हार दोनों सूर्यकुमार यादव के विकेट पर निर्भर कर रहा था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों पर 61 रन बनाए। और इतने रन बनाते हैं उन्होंने एक सीजन में 600 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया।

लेकिन मोहित शर्मा की गेंद पर सूर्यकुमार यादव क्लीन बोल्ड हो गए और मैदान में सन्नाटा छा गया। आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव जी 10 से 15 सेकंड तक वहीं खड़े हैं क्योंकि उन्हें भी पता था कि यह मैच अब जा सकती है। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई भारतीय के पास नहीं है।

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास।

सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम एक बहुत बड़ा कीर्तिमान रच लिया है। सूर्यकुमार यादव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस साल आईपीएल 2023 में 600 प्लस रन बनाते हुए 181.13 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। दुनिया में देखा जाए तो क्रिस गेल के बाद यह दूसरे स्थान पर है।

IPL में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से 600 प्लस रन बनाने वाले भारतीय

  • क्रिस गेल – 183.13 (2011)
  • सूर्यकुमार यादव 181.13 (2023)
  • ऋषभ पंत – 173.6 (2018)
  • एबी डिविलियर्स – 168.79 (2016)
  • यशस्वी जायसवाल – 163.61 (2023)
  • क्रिस गेल – 160.74 (2012)

सचिन तेंदुलकर के कलम में हुए शामिल।

इतना ही नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में कुल 16 मैचों में 43.31 के औसत से 605 रन बनाए। और इसके बाद वह मुंबई इंडियंस की तरफ एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन मारने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के पास है उन्होंने 15 मैचों में साल 2010 में 618 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने इस साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों पर अपना शतक भी लगाया था, यह शतक आईपीएल इतिहास में उनकी पहली सेंचुरी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top