
फॉर्म में आते ही रोहित शर्मा ने बनाए गए रिकॉर्ड, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम किया बड़ा कीर्तिमान।: रोहित शर्मा आईपीएल 2023 में अपने फॉर्म से जूझ रहे थे, ऐसे में उन्होंने फॉर्म में आते ही T20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल कर लिया है। रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान और साथी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा भारत के ही नहीं पूरे दुनिया के एक विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज है। रोहित शर्मा के नाम पर कई ऐसे रिकॉर्ड है जिसके आसपास दूसरा कोई खिलाड़ी नहीं है। एक बार फिर रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड।
रोहित शर्मा आईपीएल 2023 के शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपना शानदार बल्लेबाजी दिखाते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने टी-20 क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। यह कीर्तिमान में अपना नाम दर्ज करने वाले रोहित शर्मा दूसरे भारतीय और दुनिया के सातवें बल्लेबाज है। रोहित शर्मा के पहले विराट कोहली ही T20 क्रिकेट में 11000 रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अभी तक 11864 रन बनाए हैं।
बड़े-बड़े खिलाड़ी है इस सूची में शामिल।
T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने T20 के अपने करियर में कुल 14562 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर बात की जाए तो पाकिस्तान के स्वयं मलिक हैं जिन्होंने 12528 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर क्रिस गेल के साथ ही किरोन पोलार्ड है जिन्होंने सन्यास लेने से पहले 12175 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर इस सूची में पहले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली है जिन्होंने अभी तक 11864 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर इस सूची में डेविड वॉर्नर है जिन्होंने अभी तक 11695 रन बनाए हैं।