
रिंकू सिंह ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे, आईपीएल 2023 में किया यह बड़ा कारनामा।: इस साल केकेआर के तरफ से उनके स्टार बैट्समैन रिंकू सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। रिंकू सिंह चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ अपना शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया। चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेली और वह आईपीएल 2023 में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ने में कामयाब रहे।
केकेआर की टीम ने चेन्नई सुपर किंग को 6 विकेट से मात दे दी है, इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की उम्मीद कोअभी जिंदा रखे हुए हैं। इस मैच में रिंकू सिंह ने मैदान के हर एक तरफ चौके छक्के की बरसात की और एक बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। रिंकू सिंह ने इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने ही दम पर मैच जिताया।
मैच में रिंकू सिंह का बेहतरीन प्रदर्शन।
मैच में चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। कोलकाता के ओपनर रहमानुल्लाह स्कूल बॉयज 1 रन बनाकर और जेसन रॉय 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रिंकु सिंह ने अपने बल्लेबाजी का प्रदर्शन से सबको खुश कर दिया। रिंकू सिंह ने कप्तान रितेश नाना के साथ मिलकर इस मैच में कोलकाता को जीत दिला दी।
इस पारी में रिंकू सिंह ने 45 गेंदों में 4 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी पारी के साथ रिंकू सिंह का आई पी एल 2023 में कुल 25 छक्के हो गए हैं और उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव ने अभी तक आईपीएल 2023 में पूरे 24 छक्के लगाए हैं।
IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:
1. फाफ डु प्लेसिस- 34 छक्के
2. ग्लेन मैक्सवेल- 30 छक्के
3. शिवम दुबे- 30 छक्के
4. यशस्वी जायसवाल- 26 छक्के
5. रिंकू सिंह- 25 छक्के
6. सूर्यकुमार यादव- 24 छक्के
केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में किया शानदार प्रदर्शन।
रिंकू सिंह को केकेआर की टीम ने साल 2018 में 80 लाख रुपयों में खरीदा था। रिंकू का पहला सीजन खराब होने के बावजूद केकेआर ने उन्हें अपने टीम में शामिल रखा। रिंकू सिंह ने अपने बल्लेबाजी पर ध्यान देते हुए रणजी ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। इस साल केकेआर के तरफ से सबसे बेहतर प्रदर्शन रिंकू सिंह का ही रहा है।
आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन।
आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन देखने लायक रहा है, इस सीजन में वह एक स्टार खिलाड़ी के रूप में दिखे। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। रिंकू सिंह ने आईपीएल में 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 407 रन बनाए हैं। साथ में उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़ा है। आईपीएल में वह साल 2008 से ही खेल रहे हैं। रिंकू सिंह ने अभी तक आईपीएल में 30 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 658 रन बनाए हैं। उनका और सर 32.90 का रहा है।