पत्ता गोभी की खेती खेती करके लाखो का मुनाफा कैसे कमाये?

दोस्तों पत्ता गोभी भारत का सबसे पसंदीदा सब्जी में से एक है, आइये इस लेख में हम जानते हैँ पत्ता गोभी की खेती करके मुनाफा कैसे कमाए। दोस्तों एक एकड़ पत्तागोभी की खेती के लिए अगर आप हर सीजन मेंनर्सरी तैयार करते हैं तो आपके बीज की मात्रा लगेगी 180 से 200 ग्राम व पत्तागोभी के 10 ग्राम के पैकेट की कीमत 250₹ के आस पास रहती हैं। यानि की एक एकड़ में हमें कुल 20 पैकेट लगेंगे। इस तरह से अगर पत्ता गोभी की खर्चा की बात की जाए तो एक एकड़ पत्ता गोभी की खेती में तक़रीबन 40 हजार से लेकर 50 हजार रूपये का खर्च आता है।

पत्ता गोभी फसल समय साइकल कितनी है?

दोस्तों हम पत्ता गोभी की खेती तीनों हि सीजन में कर सकते हैँ। पत्ता गोभी की नर्सरी आप अगेती में जून जुलाई के महीने में लगा सकते हैं व अगस्त के महीने में लगाते समय बारिश का जरूर ध्यान रखें। ठंड के सीजन में पत्ता गोभी की फसल से उत्पादन लेने के लिए आप पत्ता गोभी की नर्सरी सितम्बर, अक्टूबर व नवंबर के महीने में लगा सकते हैं। वही पछेती में आप पत्ता गोभी की नर्सरी 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच में लगा सकते हैं।

पत्ता गोभी की नर्सरी 25 से 30 दिन में पूरी तरह से तैयार हो जाती है। ट्रांसप्लांटिंग के 60 से 70 दिन के बाद आपको पत्ता गोभी की फसल से हार्वेस्टिंग मिलना शुरू हो जाती हैं। जो कि पूरे 25 से 30 दिन तक चलती हैं। इस तरह पत्ता गोभी की फसल की समय साइकल तीन महीने तक होती हैं।

एक एकड़ पत्ता गोभी की खेती से हमारी कितनी आमदनी होती है?

अभी ज्यादतर एरिया में पत्तागोभी का मंडी ठोक भाव लगभग ₹30 किलो मिल रहा है पर हर जगह ऐसा नहीं है। वह जगह या भाव कम होगा और जैसे जैसे ठंड का सीजन आएगा, पत्ता गोभी की फसल की मंडी में आवक बढ़ेगी और उसके साथ ही मंडी में हम पत्ता गोभी का कम से कम भाव देखने को मिलेगा। पर फिर भी अगर आप पूरे सीजन का एवरेज निकालेंगे तो आपको मिनिमम ₹10 से पत्ता गोभी का भाव कम देखने को नहीं मिलेगा।

एक एकड़ पत्ता गोभी की खेती से कितना आमदनी होता है?

इसलिए हम पत्ता गोभी का भाव ₹10 किलो लेते हैं। दोस्तों आपको बता दे की एक एकड़ पत्ता गोभी की खेती से लगभग 160 क्विंटल उत्पादन होता हैं। तो दोस्तों अगर हमारा एक एकड़ पत्ता गोभी की खेती से 160 क्विंटल उत्पादन होता हैं तो एक कुन्तल में 100 किलो होता है और हम एक किलो का मंडी ठोक भाव ₹10 लेते हैं। इस तरह हमारी आमदनी हुई 1,60,000 रु। यानी एक एकड़ पत्ता गोभी की खेती से हमारी आमदनी हुई 1,60,000 रु।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top