पत्ता गोभी की खेती कैसे और कब करें, संपूर्ण जानकारियां।

पत्ता गोभी एक ब्रेसिका परिवार की प्रजातिसे संबंध रखता है। इस पौधे का एकमात्र भाग जो समान रूप से खाया जाता है वह होता है पत्तेदार शिर्ष होता है। यह गोलाकार के होते हैं और चारों तरफ से हरी पत्तियों से घीरी हुई रहती है।

इसका इस्तेमाल प्राकृतिक रूप से मसालेदार स्वाद के लिए विभिन्न प्रकार की सब्जियों में किया जाता है। इसे हम लोग पका के या बिना पकाए भी खा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से हम लोग और भी कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं। पत्ता गोभी विटामिन C से भरपूर रहती है। इसके खाने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं।

पत्ता गोभी की खेती के लिए सबसे अच्छा मौसम क्या है।

पत्ता गोभी एक ठंडी नम जलवायु में होने वाली सबसे अच्छी सब्जी है और इस मौसम में यह सबसे अच्छे तरीके से उगता है। यह ठंड में बहुत कठोर होती है। गर्म मौसम में इसका गुणवत्ता खराब हो जाती है और इसका स्वाद भी खो जाता है।

इसकी खेती में इसका अंकुरण लगभग 55°F से 60°F के मिट्टी की तापमान में बहुत अच्छे से होती है। इस तापमान के ऊपर नीचे इसके लिए अनुकूल नहीं होता है। इसकी खेती में अच्छी रूप से कठोर पौधे 20°फिर से 25°F तापमानके बीच होती है। यह सर्दी के मौसम में रबी की फसल में उगाई जाती है।

गोभी की खेती के लिए सर्वोत्तम मिट्टी।

गोभी की खेती करने के लिए सबसे अच्छी मिट्टी रेतीली दोमट यहां चिकनी मिट्टी को माना जाता है। सबसे अच्छा उत्पादन के लिए मिट्टी की पीएच 5.5 से 6.5 तक होनी चाहिए। अगर मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ मौजूद होते हैं और साथ ही मिट्टी अच्छी जल निकासी वाली रहती है तो यह और भी अच्छा तरीके से पनपता है।

पत्ता गोभी की खेती के लिए खेत को कैसे तैयार करें।

पत्ता गोभी की खेती करने इससे पहले इसके जमीन को 3-4 बार जोत लिया जाता है। जमीन की पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करनी चाहिए। जमीन के ऊपर रोपाई से पहले हमें जैविक खाद को चारों तरफ बिखेर देना चाहिए और इसके बाद भी जुताई करनी चाहिए। जुताई के बाद भूमि को समतल करना चाहिए।

पत्ता गोभी की खेती में बीज दर और बुवाई का अच्छा समय।

पत्ता गोभी की बीज दर का बात की जाए तो 1 हेक्टर जमीन में 120 ग्राम बीज की जरूरत पड़ सकती है। पत्ता गोभी की खेती मुख्य रूप से सर्दियों के दौरान रबी फसल के रूप में उगाई जाती है। सितंबर से अक्टूबर महीना इसके लिए सबसे ज्यादा अच्छा होता है। लेकिन साथ ही नासिक, महाराष्ट्र में इसे खारी फसल में उगाया जाता है।

पत्ता गोभी के पौधे की दूरी।

प्रारंभिक परिपक्वता – पंक्ति से पंक्ति: 45 सेमी, पौधे से पौधे: 30 सेमी।

देर से परिपक्वता – पंक्ति से पंक्ति: 60 सेमी, पौधे से पौधे: 45 सेमी।

पत्ता गोभी की खेती में सिंचाई कैसे करें।

पत्ता गोभी की खेती को नमी प्रदान हमेशा करें। इसकी खेती में सिंचाई करने के लिए आप लोग डीप इरीगेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्ता गोभी में इसकी सिंचाई के अंतराल इसके मिट्टी और पौधों की वृद्धि पर निर्भर करता है। ठंडी के मौसम में इसकी खेती में सिंचाई का अंतराल 8 से 10 दिन रहता है। इसकी खेती गर्मी को सहन नहीं कर पाता है इससे इसकी बार-बार सिंचाई करनी होती है। गर्मी के दिनों में इसके लिए कुंड में पानी रखना अच्छा होता है लेकिन बरसात के दिनों में जल निकास भी इसके लिए आवश्यक है।

पत्ता गोभी की खेती में छटाई और खरपतवार नियंत्रण कैसे करें।

पत्ता गोभी की खेती में जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी ही साइड सूट को हटाना जरूरी होता है। रोपाई के कुछ दिनों के बाद इनके पौधे जब बढ़ते मौसम में आ जाते हैं तो इसमें गुडाई नहीं करनी होती है। पत्ता गोभी की खेती में खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए साकानासिक का भी उपयोग किया जा सकता है।

पत्ता गोभी की खेती में उर्वरक और खाद की आवश्यकता।

जहां भी मिट्टी एसिडिक हो जाती है वहां पर अमोनिया सल्फेट के स्थान पर यूरिया का प्रयोग करना उचित रहता है। अगर पत्ता गोभी की खेती करने के लिए जमीन में बोर उनकी कमी होती है तो भूमि की तैयारी से पहले एक हेक्टेयर जमीन में 5 से 10 किलोग्राम बोरेक्स का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इसके लिए हम कई तरह के रासायनिक उर्वरकका इस्तेमाल कर सकते हैं।

पत्ता गोभी की खेती में कटाई कैसे करें।

गोभी की खेती में इसकी कटाई तब की जाती है जब गोभी की आकार उसकी सीमा तक पहुंच जाती है। साथ ही जब यह पूरी तरीके से परिपक्वता हो जाता है या इसकी बाजार में मांग होने लगती है। साथ ही इस की कटाई तब की जाती है जब इसकी बलिया सख्त हो जाती हैं। बाजार में जब इसकी कीमत बढ़ जाती है तब इसकी कटाई पहले ही कर दी जाती है। इसकी कटाई करते वक्त इसके सर को पकड़ के कुछ पतियों उसके नीचे से इसे काट लेना होता है।

निष्कर्ष:

दोस्तों, ऊपर दिए हुए लेख में हम आपको पत्ता गोभी की खेती से जुड़ी सारी संपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से बताएं हैं। अगर आप इसकी खेती करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। साथ ही अगर आप इसके अलावा और 20 सब्जियों फलों की खेती करना चाहते हैं तो हमारे वेबसाइट पर जरूर आएं। इससे जुड़ी आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। आशा करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top