
अब हम जानते हैं कि ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर के फायदे क्या क्या है। पहला तो यह कि ऑर्गेनिक फूड का सबसे बड़ा बेनिफिट यही है कि जो ऑर्गेनिक फूड होते हैं, उसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक रासायनिक तत्व नहीं होते हैं, जो इंसानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दूसरा है ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर से किसानों को आर्थिक स्तर पर काफी फायदा होता है।
आर्गेनिक फ़ूड के दाम हमेसा अच्छे मिलते हैं?
ऑर्गेनिक फूड, दोगुने दाम पर बेचे जाते हैं और बाजार में इसकी मांग भी बनी रहती है। जैसे ऑर्गेनिक गेहूं 40 से 45 रुपये किलो, सरसों का ऑर्गेनिक ऑयल ₹200 के करीब बेचा जाता है, जो सामान्य दाम से दुगुना है। तीसरा है ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करने से मिट्टी की खाद शक्ति में वृद्धि होती है, जिससे पैदावार में इजाफा होता है। चौथा है कि ऑर्गेनिक खेती में सिंचाई के लिए अधिक जल की आवश्यकता नहीं पड़ती है, जिससे भूमिगत जल स्तर में इजाफा होता है।
आर्गेनिक फार्मिंग में खेत को क्या फायदा होता है?
पांचवा है कि इसमें खाद के लिए कंपोस्ट खाद, वर्मी खाद का उपयोग किया जाता है और कंपोस्ट खाद में कचरे का उपयोग किया जाता है, जिससे होने वाले रोगों में कमी होती है। छठा है कि रासायनिक खाद का उपयोग नाममात्र होने से लागत में कमी आती है जिससे किसानों की जेब पर कम बोझ पड़ता है। इतना सब जानने के बाद अब हम ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर का थोड़ा सा इतिहास जानते हैं। जितने भी पारंपरिक तरीके हैं खेती करने की, सबके सब ऑर्गेनिक होते थे, क्योंकि पहले सभी के लोगों के पास खेती का कोई ऑर्गेनिक तरीका नहीं होता था।
ऑर्गनिक एग्रीकल्चर के बारे में यूट्यूब से सीखिए।
इसीलिए ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर का इतिहास एक तरह से एग्रीकल्चर का ही इतिहास है। बस बीच में कुछ अंतराल के लिए इन ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर का दौर आ गया था। फिर से विश्व भर की सरकारें ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर को बढ़ावा दे रही हैं और कई एनजीओ भी इस क्षेत्र में कार्यरत हैं और वे किसानों को प्रशिक्षित करते हैं और ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर को लेकर किसानों के बीच जागरुकता बढ़ाई जा रही है। आज यूट्यूब पर भी कई सारे किसानों की सक्सेस स्टोरी है, जो ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर से लाखों कमा रहे हैं और बाकी किसानों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं।
इसे भी पढ़ें।
जानिये क्या होता है आर्गेनिक एग्रीकल्चर?
जानिये ऑर्गनिक फार्मिंग क्यों बेहतर है सामान्य खेती विधि से?