नेनुआ की खेती कैसे करें सम्पूर्ण जानकारी।

दोस्तों भारत में नेनुआ एक बहुत ही पसंदीदा सब्जी है, भारत में कई जगह पर नेनुआ को गिलकी भी बोला जाता है। गिलकी की फसल से हमारा उत्पादन पूरी तरह से निर्भर करता है कि हम किस विधि से गिलकी की फसल लगाते हैं। अगर परंपरागत विधि से गिलकी की फसल लगाते हैँ तो आपको एक एकड़ से 60 क्विंटल से लेकर 80 कुन्टल तक उत्पादन देखने को मिलेगा।

एक एकड़ गिलकी की फ़सल से कितना उत्पादन होता है?

हम मिनिमम 60 कुंटल उत्पादन लेते हैं। वही अगर आप मचान विधि से गिलकी की फसल लगाते तो आपको उत्पादन लगभग डेढ़ गुना से ज्यादा देखने को मिल सकता है। यानि की मचान विधि से हमें तक़रीबन 100 कुन्टल से 120 कुन्टल के बीच में उत्पादन देखने को मिल सकता है।

एक एकड़ गिलकी की फसल का सही समय क्या है और गिलकी की फसल समय साइकल कितनी है।

गिलकी की फसल से आप उत्पादन साल में दो बार ले सकते हैं। गर्मी और बरसात के सीजन गर्मी के सीजन में गिलकी की फसल उत्पादन लेने के लिए आप गिलकी के बीजों की बुआई 15 जनवरी से लेकर 15 मार्च के बीच करें। वहीं बरसात के सीजन में गिलकी की फसल उत्पादन लेने के लिए आप गिलकी के बीजों की बुआई जून और जुलाई के महीने में कर सकते हैं।

गर्मी के सीजन जब आप गिलकी की फसल लगाए तब आप गिलकी की फसल परंपरागत विधि से ही खेती करें और जब आप बरसात के सीजन में गिलकी की फसल लगाते तब आप मचान विधि से गिलकी की फसल लगाएं। इस तरह से आप गिलकी की फ़सल को सफलतापूर्वक खेती करके अच्छा – खासा मुनाफा कमा सकते हैँ।

गिलकी यानी नेनुआ की खेती कैसे करें?

गिलकी के बीज बुआई 45 से 55 दिन के बाद आपको गिलकी की फसल पहली बार हार्वेस्टिंग मिलती है जो कि पूरे दो से ढाई महीने तक चलती है। इस तरह गिलकी की खेती की समय साइकल चार से साढ़े चार महीना है। गिलकी का मंडी थोक भाव गर्मी के सीजन में ज्यादा देखने को मिलता है दोस्तों आपको बता दे की हम गर्मी के सीजन परंपरागत विधि से एक एकड़ गिलकी की फसल से तक़रीबन ₹90,000 की आमदनी ले सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top