मुंबई इंडियंस IPL 2023 में 16 अंक प्राप्त करने के बाद भी हो सकते हैं प्लेऑफ से बाहर।

मुंबई इंडियंस IPL 2023 में 16 अंक प्राप्त करने के बाद भी हो सकते हैं प्लेऑफ से बाहर।

मुंबई इंडियंस IPL 2023 में 16 अंक प्राप्त करने के बाद भी हो सकते हैं प्लेऑफ से बाहर।: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2023 के अपने लीग मैच की अंतिम मुकाबले में एक बड़ी जीत हासिल कर ली है। अपने लीग मैच के अंतिम मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रहा था जिसमें उन्होंने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंद दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी मुंबई इंडियन स्कोर अभी तक प्लेऑफ में जगह नहीं मिला है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचेगी कि नहीं यह निर्भर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का मुकाबला होगा। जो आई पी एल 2023 का अंतिम लीग मैच है।

मुंबई इंडियंस अभी आईपीएल 2023 के पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर हैं लेकिन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु गुजरात टाइटंस को हरा देती है तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे। लेकिन अगर इस मैच में आरसीबी गुजरात टाइटन से हार जाती है तब मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे। अगर गुजरात टाइटल और आरसीबी के बीच का मुकाबला बेनतीजा भी रहता है तो भी मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

मैच का हाल।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। हैदराबाद बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर पूरे 200 रन बना दिए थे। हैदराबाद के तरफ से मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा ने अर्धशतक जड़ा। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 18 ओवरों में 201 रन बनाकर इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया। कैमरून की टीम ने इस मैच में शतक जड़ा जबकि रोहित शर्मा ने अध्यशतकीय पारी खेली।

5 टीम आईपीएल 2023 से हो चुके है बाहर।

आईपीएल 2023 में अभी तक कुल 5 टीम बाहर हो चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2023 से बाहर होने वाली पांचवी टीम बनी है। मुंबई इंडियन से हार मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम बाहर हो गई। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सुनामी से बाहर हो चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top