
देश के अलग अलग राज्यों में मौसम अलग अलग बना हुआ है। कहीं तूफान का कहर देखने को मिल रहा है तो कहीं भीसन गर्मी की मार देखी जा रही है। अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान की वजह से ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है। यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। अब बात की जाए यूपी बिहार की तो वहां के हालात बहुत बुरे हैं। वहां लू का कहर चल रहा है। कई लोगों की जान तक जा चुकी है। जिससे मौसम को देखते हुए रेड अलर्ट भी जारी की गई है।
दिल्ली एनसीआर के मौसम का क्या हाल है?
सबसे पहले बात करें अगर दिल्ली एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शाम को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। तो वहीं यूपी के जिलों में इन दिनों चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हुए पड़े हैं। कई इलाकों में तापमान लोगों की हालत खराब कर रहा है। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है।
बुजुर्ग और बच्चो को सबसे ज्यादा तकलीफ।
कई जगह हीट वेव भी परेशान कर रही हैं। कई बार तेज तापमान लोगों की जिंदगी छीनने का कारण बन रहा है। अति गर्मी के बीच तमाम लोग बीमार पड़ जाते हैं। इससे सबसे ज्यादा चिंता बुजुर्गों और बच्चों की होती है, जो बहुत ज्यादा गर्मी नहीं झेल पाते। जिंदगी के लिए मुश्किलें पैदा होती हैं। अभी इस भीषण गर्मी में कई लोगों की जान तक चली गई है। हालाँकि मौसम विभाग का यह कहना है की अगले कुछ हफ्ते में बारिश देखि जायेगी और लोगो को गर्मी से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें।
यूपीएसएसएससी डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती 2023 में निकली 288 पदों पर भर्ती, यहां से करें आवेदन।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अपना नाम चेक कैसे करें?