जानिए किन फिल्मों ने विकी कौशल को सुपरस्टार बनाया।

जानिए किन फिल्मों ने विकी कौशल को सुपरस्टार बनाया।: विकी कौशल अभी बॉलीवुड के एक सुपरस्टार बन गए हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी बहुत कम ही दिनों में अपनी मेहनत से हासिल कर ली है। विकी कौशल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा व्यापार करती है और लोगों को भी पसंद आता है। अपने अभिनय की जिंदगी में उन्होंने कई बार उतार-चढ़ाव देखे थे। विकी कौशल ने हाल ही में कैटरीना कैफ से शादी कर ली है।

16 मई को विकी कौशल अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्टंटमैन के बेटा होने के बावजूद विकी कौशल एक बहुत ही बड़े मुकाम पर पहुंच गए हैं। विकी कौशल को यह मुकाम तक पहुंचने में उनकी मेहनत ही साथ दी हैं। विकी कौशल ने ड्रामा हो या कॉमेडी सभी तरह के फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाया है। विकी कौशल के जिंदगी में ऐसी कुछ फिल्में है जिन्होंने इनका नाम आसमान पर पहुंचा दिया है।

मसाज।

यह विकी कौशल की पहली फिल्म थी जो साल 2015 में रिलीज हुई थी और इसके डायरेक्टर नीरज घायवान थे। फिल्म में विक्की कौशल के साथ श्वेता त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा भी अहम भूमिका में थे। यह एक लव स्टोरी फिल्म थी जिसमें विकी कौशल ने अपने काम से सबको चौंका दिया था।

सरदार उधम।

इस फिल्म में विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह का भूमिका निभाया था। जिन्होंने इंग्लैंड में जाकर जलियांवाला बाग का बदला लिया था। इस फिल्म में विक्की कौशल का प्रदर्शन देखकर लोगों की रोंगटे खड़े हो गए थे। इस फिल्म में विक्की कौशल ने पहले सभी किए गए किरदार से हटकर किरदार निभाया था। और इससे भी लोगों द्वारा बहुत प्यार मिला।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक।

उरी फिल्म विकी कौशल के जीवन की सबसे सफल और अहम फिल्म साबित हो सकती है। इसी फिल्म ने विक्की कौशल को रातों-रात इतनी स्टार बना दिया था। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह का भूमिका निभाया था। इस फिल्म के बाद विक्की कौशल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राजी।

विकी कौशल ने इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ काम किया था। विकी कौशल ने इसमें पाकिस्तानी सेना अक्सर इकबाल शायद का किरदार निभाया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल की केमिस्ट्री को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया था।

संजू।

संजू विक्की कौशल के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है, जिसने विकी कौशल को बहुत पहचान दिलाई थी। इस फिल्म में विकी कौशल ने रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल जैसे कलाकारों के साथ काम किया और फिर भी इनके किरदार को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया। इस किरदार में विकी कौशल ने संजय दत्त के दोस्त कमली का किरदार निभाया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top