कीवी की खेती कैसे करें, कीवी की खेती की सम्पूर्ण जानकारी।

खेती से जुड़ी जानकारी पाएंड़ टच करें और Join करें
कीवी की खेती कैसे करें, कीवी की खेती की सम्पूर्ण जानकारी।

हैलो किसान भाइयों, स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पर। आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे की कीवी की खेती करने का सही तरीका क्या है और इसकी खेती से आप कितनी कमाई कर सकते हैं। तो में इस लेख में इन विषयों पर बात करूंगा जैसे कीवी की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी, जलवायु क्या है, इसकी किस्में, बोने का सही तरीका सिंचाई और खाद कैसे डाले इत्यादि सभी महत्वपूर्ण बातो की जानकारी आज इस लेख में जानेंगे। 

कीवी की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

किसान भाइयों कीवी फल की खेती के लिए गहरी दोमट और हल्की अम्लीय मिट्टी की जरूरत होती है। इसके लिए मिट्टी का पीएच मान लगभग 5 से 6 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे के विकास के लिए अच्छे जल निकास वाली समतल मिट्टी होनी चाहिए और कार्बनिक पदार्थों की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए। 

कीवी की खेती के लिए जलवायु और तापमान कैसी रही चाहिए?

कीवी फल के लिए हल्की उष्ण और शीत जलवायु उपयुक्त होती है। इसके पौधे को अधिक वर्षा की आवश्यकता नहीं होती है। इसके पौधे सर्दी में अधिक पैदावार देती है। अत्यधिक गर्मी या तेज हवा इसके पौधे के लिए नुकसानदायक होती है। इसके पौधे को अंकुरित होने के लिए 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान की जरूरत होती है, जबकि गर्मियों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके पौधे पर फल बनने के दौरान उन्हें 5 से 7 डिग्री तापमान लगभग डेढ़ 100 से 200 घंटों तक मिलना जरूरी होता है। 

कीवी की उन्नत किस्मे कौन सी है?

वैसे तो दुनियाभर में 100 से ज्यादा किस्में कीवी की होती है, लेकिन भारत में इसकी कुछ ही किस्मों को उगाया जाता है। कीवी के खेती के लिए नर्सरी कलम या ड्राफ्टिंग के माध्यम से तैयार किया जाता है। इन किस्मों में फूल आने के बाद 180 से 190 दिनों तक फल पककर तैयार हो जाते हैं और इसके प्रत्येक पौधे में से 80 से 100 केजी तक फल प्राप्त होते हैं। 

खेती से जुड़ी जानकारी पाएंड़ टच करें और Join करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top