
गर्मी के सीजन में ज्यादातर किसान भाई खरबूज की खेती करते हैँ। पर जो किसान भाई पहली बार खरबुज की खेती करने के बारे में सोच रहे हैं। उनके मन में एक सवाल जरूर होगा, की खरबूज की खेती फायदे का सौदा है या फिर घाटे का। तो इसी सवाल का जवाब जानेंगे इस लेख में आगे। नमस्कार किसान भाइयो स्वागत है आप सभी का एक बार फिर से हमारे ब्लॉग पर। हम इस लेख में एक एकड़ खरबूज की खेती का सम्पूर्ण विश्लेषण इन पाँच पॉइंट्स के आधार पर करेंगे। पहला समय, दूसरा लागत, तीसरा उत्पादन, चौथा आमदनी और पाँचमा प्रॉफिट कितना हुआ। इसके साथ ही इस लेख के अंत में जानेंगे की खरबूज की फसल से अच्छा उत्पादन लेने के लिए कौन से बीज का चुनाव करें। अब यह बीज कौन से हैं यह जान्ने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
खरबूज की खेती का सही समय क्या है?
तो बिना समय नष्ट किये आते हैं हम हमारे पहले पॉइंट समय पर। भारत की ज्यादतर राज्यों में खरबूज की खेती जैद यानी गर्मी के सीजन में होती है। एक फरवरी से लेकर 15 मार्च खरबूज के बीज की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। पर कुछ राज्यों के किसान भाई खरबूज की बीज की बुवाई दिसंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर 15 जनवरी तक करते हैं। इन राज्यों में ठण्ड के सीजन में तापमान ज्यादा कम नहीं होता है। वही कुछ राज्यों के किसान भाई पचेती में खरबूज के बीजो की बुवाई 15 मार्च से लेकर 30 मार्च के बिच में करते हैं।
इन राज्यों में गर्मी के सीजन में तापमान ज्यादा ऊपर नहीं जाती है। यानी की खरबूज की बीज बुवाई का सबसे उपयुक्त समय फरवरी का महीना है। पर आप एरिया के वातावरण के अनुसार अगैत व् पछैत में। खरबूज के बीजो की बुवाई कर सकते हैं। जैसे महाराष्ट्र के कुछ किसान भाई नवंबर के महीने में बीज की बुवाई करते हैं। अब जो भी किसान भाई जो महाराष्ट्र के हैं और वे इस लेख को पढ़ रहे हैं तो वे सभी हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और आप सभी किसान भाइयो को हमारे ब्लॉग की तरफ से जय हिन्द, जय महाराष्ट्र।
एक एकड़ खरबूज की खेती में कितनी लागत आती है?

समय के बाद बात आती है हमारे दूसरे पॉइंट लागत पर। लागत निकालने से पहले अगर आपने हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब नहीं किया है तो आप इस ब्लॉग को तुरंत से सब्सक्राइब कीजिये। हम इस ब्लॉग पर किसान भाइयों और बहनो के लिए खेती की और फसल की जानकारी लाते रहते हैं।
एक एकड़ खरबूज की खेती में बीज की मात्रा लगेगी 250 से 300 ग्राम। व् Know You Seeds कंपनी में वोवी वैरायटी की 50 ग्राम बीज की पैकेट की कीमत 4.400 रूपये लगेगी, हमें कुल 6 पैकेट लगेगी। इस तरह एक एकड़ बीज की खेती में हमारा बीज का खर्च आएगा 26,400 रुपया।
वही अगर आप know you seed कंपनी के वोवी वैरायटी की जगह सेमिन्स केसस के बीज का चुनाव करते हैं तो इसके 50 ग्राम बीज की पैकेट की कीमत आपको 400 रूपये के आस पास पड़ेगी। इस तरह आपका बीज का खर्च आएगा 2,400 रुपया।
यानी की खरबूज की खेती में जो हमारा खर्च आता है यह पूरी तरह से निर्भर करता है की आप कौन से वैरायटी का चुनाव कर रहे हैं। इसलिए यह चुनाव आपका है की आप कौन से कंपनी के बीज लेते हैं। खेत की तैयारी का खर्च आएगा 4,400 रुपया। बेसल डोज का खर्च आएगा 2,250 रूपये। वाटर सॉल्युबल फ़र्टिलाइज़र का खर्च आएगा 6,200 रूपये।
हम पौधे के अच्छे विकास के लिए ड्रेंचिंग करते हैं. जिसका हमारा खर्च आएगा 1250 रुपया। खरबूज की फसल में फल मक्खी का अटैक देखने को मिलता है। फल मक्खी के अटैक से बचने के लिए हम fruit fly trap का इस्तेमाल करेंगे, जिसका हमारा खर्च आएगा 800 रुपया। इस खर्च को आप पूरी तरह से बचा सकते हैं, घर पर ही फ्रूट फ्लाई ट्रैप बना कर। आप इसे बनाने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं।
खरबूज की फसल में क्रैब, एफिड, लाल मकड़ी जैसे कीटों का अटैक देखने को मिलता है। कीटो के अटैक से हमारे फसल को बचाने के लिए हम स्प्रे करते हैं जिसका हमारा खर्च आएगा 3,250 रूपये। फंगस जनित रोग से हमारे खरबूज की फसल को बचाने के लिए हम फंगीसाइड का उपयोग करते हैं जिसका हमारा खर्च आएगा 1,150 रूपये।
15 से 20 मैक्रोलिन के मल्चिंग पेपर की हमारी लागत आएगी 12000 रूपये। लेबर का खर्च आएगा 6000 रूपये। बेड मेकर का खर्च आएगा 800 रूपये। खेत से मंडी तक जाने का ट्रांसपोर्ट खर्च आएगा 6000 रूपये। खेती से मंडी तक जो हमारा खर्च आएगा यह इस बात पर भी पूरी तरह निर्भर करता है की आपके खेत से मंडी तक की दुरी कितनी है। इन सब खर्च को जोड़कर एक एकड़ खरबूज की खेती में हमारी लागत आएगी 72,500 रूपये।
एक एकड़ खरबूज की खेती में कितना उत्पादन होता है?
समय, लागत के बाद आते हैं हम हमारे तीसरे पॉइंट उत्पादन पर। बीज बुवाई के 55 से 60 दिन के बाद हमे खरबूज की फसल से उत्पादन मिलना शुरू हो जाता है। जो की 30 से 45 दिनों तक चलता है। अगर आपने सही समय पर खरबूज की बीजो की बुवाई की है व् उचित मात्रा में खाद दिया है, तथा आपकी फसल रोग व् किट मुक्त है तो 150 क्विंटल से लेकर 180 क्विंटल तक का उत्पादन ले सकते हैं। हम मोटा – माटी 150 क्विंटल का उत्पादन मानते हैं। यानी की एक एकड़ तरबूज की खेती से हमारा उत्पादन हुआ 150 क्विंटल।
एक एकड़ खरबूज की खेती से कितनी आमदनी होती है?

समय, लागत, उत्पादन के बाद हम आते है हमारे चौथे पॉइंट्स आमदनी पर। खरबूज का मंडी थोक भाव हमे 10 रूपये किलो से लेकर 25 रूपये किलो के आस – पास देखने को मिलता है। जब आप अगैती में खरबूज की बीजो की बुवाई करते हैं तो आपको खरबूज की फसल का काफी अच्छा मंडी थोक भाव देखने को मिलता है। उसके बाद जब मंडी में खरबूज की आवक बढ़ जाती है तब हमे खरबूज का औसत भाव देखने को मिलता है।
इसलिए हम इन दोनों का एवरेज 15 रूपये किलो लेते हैं। हमारा उत्पादन हुआ था 150 क्विंटल और एक क्विंटल में 100 किलो होता है। व् एक किलो में हमने मंडी थोक भाव लिया है 15 रूपये। इस तरह हमारी आमदनी हुई 2,25,000 रूपये। यानी की एक एकड़ खरबूज की खेती से हमारी आमदनी हुई 2,25,000 रूपये।
आमदनी के बाद आते हैं हम हमारा प्रॉफिट कितना हुआ और प्रॉफिट परसेंटेज कितना रहा। प्रॉफिट निकालने के लिए हम सिंपल कुल आमदनी में से लागत को घटा देंगे। तो जो आकड़ा हमे मिलेगा वह हमारा प्रॉफिट रहेगा। हमारी आमदनी हुई थी 2,25,000 रूपये। और लागत आयी थी 72,500 रूपये। इस तरह हमारा प्रॉफिट हुआ 1,52,500 रूपये।
खरबूज की खेती से आपको अच्छा उत्पादन तभी मिलेगा जब आप खरबूज की फसल से अच्छा उत्पादन लेंगे। और अच्छा उत्पादन लेने के लिए सबसे जरुरी है की हम सही किस्मो की बीजो की चुनाव करें। अब ये बीज कौन से हैं आइये वह हम जानते हैं। तो खरबूज की जो टॉप 5 बीज है वो इस प्रकार है – know you seed कंपनी की वोवी वैरायटी, वही पर know you seed की दूसरी वैरायटी आती है कुंदन वैरायटी और तीसरे नंबर पर आती है नामधारी की सन्नी प्लस, चौथे नंबर पर आती है सेमिनिस केसर और पाँचमे नंबर पर आती है सागर सीड की सागर विजय वैरायटी।
आप इस पांच वैरायटी में से जो भी आपके एरिया के अनुकूल है उसका चुनाव कर सकते हैं। इस तरह से हमने इस लेख के माध्यम से जाना की खरबूज की फसल से हम कितनी आमदनी ले सकते हैं, हमारी कितनी लागत आती है, और हमारा कितना प्रॉफिट होता है। तो इस लेख में दी गयी जानकारी अगर आपको अच्छी लगी है तो इसे अपने किसान भाइयो के साथ शेयर जरूर करें।