कौन है धीरेन्द्र कुमार शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम) के चमत्कारी गुरु, जानिये पूरी जानकारी। 

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के ऐतिहासिक खजुराहो मंदिर दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींचते हैं, लेकिन इस जिले का एक गांव गडा बीते कई सालों से दूसरी वजहों से लोगों का ध्यान खींच रहा है। वजह है बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, जिनके भक्त उनमें एक चमत्कारी देखते हैं और विरोधी अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हैं। आइए जानते हैं धीरेंद्र शास्त्री की कहानी। 

धीरेन्द्र शास्त्री कौन है?

गाढ़ा में रामकृपाल और सरोज के घर साल 1996 में धीरेंद्र पैदा हुए। तीन भाई बहनों में सबसे बड़े धीरेंद्र का बचपन से ही पंडिताई में खूब मन लगता। धीरेंद्र स्कूल के लिए निकलते, लेकिन मंदिर पहुंच जाते। बागेश्वर धाम वेबसाइट के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री का बचपन तंगहाली में बीता। कर्मकांडी परिवार था। पूजा पाठ में जो दक्षिणा मिल जाती, उसी से पांच लोगों का परिवार चलता। धीरेंद्र ने अपने दादा दुलाल गर्ग से पंडिताई सीखी। फिर एक रोज धीरेंद्र अज्ञातवास पर चले गए। 

धीरेन्द्र कुमार शाश्त्री का जीवन के बारे में एक अनोखा रहस्य। 

गढ़ा गांव के एक शख्स ने बताया, धीरेंद्र पता नहीं कहां पर एक साल के लिए गायब हो गए थे। लौटे तो एकदम अलग थे। धीरे धीरे विधायकों, बाहुबलियों का आना शुरू हुआ। अब यह समझो कि यह बने तो कांग्रेस नेताओं के कारण हैं। पर आज जो हो रहा है, उसमें भाजपा का रोल है। वार्ना पांच साल पहले तक तो साइकिल और मोटर साइकिल से घूमा करते थे। धीरेंद्र शास्त्री अब प्लेन और कई बार प्राइवेट जेट से चलते हैं। भारत से लेकर लंदन तक उनका सम्मान होता है। बागेश्वर धाम मंदिर वाली जगह पर पहले एक प्राचीन शिव मंदिर था और उसके पास ही बालाजी का मंदिर। 

धीरेन्द्र कुमार शाश्त्री का शुरुवाती जीवन। 

चंदला विधानसभा के पूर्व विधायक और मौजूदा बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति के पिता आरडी प्रजापति कहते हैं, इन लोगों के पास घर द्वार कुछ नहीं था। पास में एक सामुदायिक भवन था, जिसमें ये लोग बरसाती डालकर रहते थे। पूजा पाठ करते थे। गांववाले मदद कर देते थे। धीरे धीरे इन्होंने दरबार लगाना शुरू किया। धीरेन्द्र के आगे बढ़ने में इंटरनेट का भी अहम रोल है और सोशल मीडिया पर उनके आज लाखों समर्थक हैं। 

बाबा बागेश्वर धाम में दर्शन कैसे करने जाए?

धीरेंद्र के दरबार में जाने के लिए टोकन लगाना पड़ता है। धीरेंद्र के बढ़ते असर के चलते गढ़ा गांव में अब व्यवसायिक गतिविधियां भी तेज हो रही हैं। इसके साथ ही जमीन पर कब्जा करने से जुड़े आरोप भी धीरेंद्र पर लग रहे हैं। आरडी प्रजापति आरोप लगाते हैं, गांव में तालाब था शमशान, जहां मुर्दे जलते थे उस पर कब्जा कर लिया। गांव के सामुदायिक भवन पर भी कब्जा किया। यह ऐसा इलाका है जहां आज भी अंधविश्वास है। ₹5 के लॉकेट को 5000 तो कभी 51000 में दे दिया जाता है। ऐसे ही करोड़ों में खेल गए। इस तरह से इनका व्यवसाय चलने लगा। 

धीरेन्द्र कुमार शास्त्री के चचेरा भाई। 

धीरेंद्र के चचेरे भाई लोकेश इन आरोपों को खारिज करते हैं। इन आरोपों पर छतरपुर के डीएम से हमने संपर्क किया पर कोई जवाब नहीं मिला। धीरेंद्र के समर्थकों में स्थानीय नेताओं के अलावा कैलाश विजयवर्गीय, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और नितिन गडकरी जैसे नेता भी शामिल हैं।

धीरेन्द्र कुमार शास्त्री पर क्या आरोप है?

धीरेंद्र पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप हाल के दिनों में तब और बढ़ गए जब अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को उनके चुने हुए लोगों के बीच चमत्कार दिखाने की चुनौती दी थी। इसके बाद धीरेंद्र के कार्यक्रम वक्त से पहले रद्द करने और मीडिया में खबरों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। अपनी सभा में धीरेंद्र शास्त्री भूत प्रेतों का इलाज करने का दावा करते हैं। वह मंच से बुदबुदाते हैं, फूंक मारते हैं।

क्यों हुए वायरल बाबा बागेश्वर जी?

धीरेन्द्र कहते हैं, यह मैं नहीं कर रहा, यह बालाजी की कृपा है। धीरेंद्र भक्तों की समस्या के अलावा फिल्मों पर भी बात करते हैं और हिंदू राष्ट्र बनाने की भी बात करते हैं। इंटरनेट पर यूट्यूब पर 30 जनवरी 2023 को धीरेंद्र ने कहा था,  की हमने आज भारत के इतिहास में नया नारा बनाया है और वो है की तुम मेरा साथ दो, और हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। मई 2 हज़ार 22 में धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो में एक शख्स धीरेंद्र के पैर छूते दिखता है। धीरेंद्र उसे रोककर कहते हैं, छूना नहीं हम अछूत आदमी है। हालांकि धीरेन्द्र ने बाद में कहा, वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनके पास बालाजी का गदा रहता है और वह सब में नाम देखते हैं। ऐसे में किसी का पैर छूना उनको सही नहीं लगता। इसके अलावा भी धीरेंद्र के कुछ बयान चर्चा में रहे जैसे सरकार कब तक गिराएगी बुलडोजर से हिंदुओं को गिराना होगा। 

धीरेन्द्र कुमार शास्त्री जो करते हैं वो कैसे करते हैं?

शायद आप सोच रहे होंगे कि धीरेंद्र जो करते हैं वह असल में है क्या? इस सवाल के कई जवाब हैं। धीरेंद्र से पूछेंगे तो जवाब मिलेगा हम कुछ नहीं कर रहे। सब बालाजी कर रहे हैं और हमसे करवा रहे हैं। श्रद्धालुओं से पूछेंगे तो जवाब मिलेगा। चमत्कार है। विज्ञान मनोवैज्ञानिकों और जादूगरों से पूछेंगे तो जवाब बिल्कुल अलग मिलेगा। एक कला होती है, जिसका नाम है मेंटलिस्म। हम इसे माइंड रीडिंग यानी दिमाग को पढ़ना भी कहते हैं। इस कला को जानने वाला इंसान सामनेवाले के हाव भाव, शब्दों के इस्तेमाल, बोली के आधार पर किसी के दिमाग को पढ़ सकता है। 

फेमस जादूगरनी सुहानी शाह क्या कहते है?

इसी कला की एक कलाकार सुहानी शाह कहती हैं, जादू के अंदर कई जॉनर होते हैं। मेंटलिस्म भी उसी में से एक है। मैं 32 साल की हूं और सात साल की उम्र से जादू की ट्रिक्स कर रही हूं। बीते 10 सालों से मेंटलिस्म कर रही हूं। मेंटलिस्म में कई तकनीक होती हैं। कई बार आंखों की मूवमेंट, हाव भाव, बोलने के तरीकों से सामने वाले की बात को जाना जा सकता है। यह पूरी कला लोगों के दिमाग के आसपास होती है, जिसे कला बोलते हैं। धीरेंद्र उसे चमत्कार बोल रहे हैं। 

ऐसा नहीं है कि इस तरह से लोगों की परेशानियों को किसी कहे या अनकहे चमत्कार से दूर करने वालों में धीरेंद्र शास्त्री अकेला नाम है। ईसाइयों और मुसलमानों में भी कई ऐसे लोग हुए हैं जो कभी हलाल हुई या तो कभी कुरान की आयतें पढ़कर लोगों के दुख दूर करने का दावा करते दिखते हैं। 

ऐसा करने वालो धीरेन्द्र कुमार शास्त्री अकेला नहीं थे?

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो उपलब्ध हैं जिसमें हैलालू कह कर विकलांगों को चलते, वील चेयर से उठकर दौड़ते और आंखों की रौशनी लौटाने का दावा करते हुए कुछ स्वघोषित गुरु दिखते हैं। पीके और ट्रान्स जैसी कुछ फिल्मों में इन स्वघोषित गुरुओं पर तंज भी कसा गया है। पर्दे पर भले ही ऐसे लोगों की कहानियां और सच सामने लाने की कोशिशें हो रही हों, लेकिन हकीकत में लोगों की श्रद्धा और विश्वास धर्म से जुड़े गुरुओं पर बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें।

टीम में एक जगह के लिए भिरेंगे 4 भारतीय खिलाड़ी, वर्ल्ड कप 2023 में कौन बनेगा टीम का विकेटकीपर?

संजू सैमसंग की हो सकती है भारतीय टीम में वापसी, इस दिग्गज खिलाड़ी की जगह है खतरे में।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
पॉली हाउस बनवाने में कितना खर्च लगता है? जानिये एक एकड़ केला की खेती से किसान भाई कितना कमा सकते हैं? पत्ता गोभी की खेती कैसे और कब करें, संपूर्ण जानकारियां। एक एकड़ मे केले खेती कैसे करें, और इससे मुनाफा कैसे कमाए?ले की खेती कैसे करें, और इससे मुनाफा कैसे कमाए? जामुन की खेती कैसे और कब करें, संपूर्ण जानकारी। जानिये कैसे करें मखाना की खेती और इससे कमाए लाखो रुपया? इस तकनीक से करें ब्रोकली की खेती, बहुत ही आसान तरीका। जानिये एक एकड़ टमाटर की खेती से कितना मुनाफा होता है? जानिये कैसे केला की खेती करके कमाए लाखो रुपया? आम की खेती कैसे और कब करें, संपूर्ण जानकारी।