
आज पूरी दुनिया ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर को प्रमोट कर रही है। लोग फिर से इन ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर को छोड़कर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर को अपना रहे हैं और वर्तमान पीढ़ी को अपने भविष्य को रासायनिक उर्वरकों से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा रही है। अब आपके माइंड में प्रश्न आ रहा होगा कि आखिर क्यों पूरी दुनिया इन ऑर्गेनिक से ऑर्गेनिक की तरफ शिफ्ट हो रही है? इस सवाल को भारत के संदर्भ में समझने की कोशिश करते हैं।
हरित क्रांति की शुरुवात कैसे की गयी?
आजादी के बाद भारतीय कृषि कुछ खास अच्छी सिचुएशन में नहीं थी। भारत के अनाज भंडारण में कमी हो गई थी। 60 के दशक में तो हालत ऐसी थी कि कुछ बाहरी मुल्कों से अनाज आयात किए गए। परंपरागत तरीके से खेती करने से ज्यादा पैदावार की प्राप्ति नहीं हो रही थी। इस विकट संकट से बचने के लिए भारत में हरित क्रांति लाई गई।
हरित क्रांति से किसान भाइयो को क्या फायदा हुआ?
हरित क्रांति के आने से भारतीय कृषि का कायापलट हो गया। अब खेती में नए नए मशीनरी, सिस्टम, संसाधन प्रयोग होने लगे। इसी के साथ खेतों में ज्यादा पैदावार के लिए भी कई तरह के आर्टिफीशियल फर्टिलाइजर प्रयोग किए जाने लगे। हरित क्रांति का भारतीय कृषि पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा।
हरित क्रांति से गेहूं का उत्पादन में कितना मुनाफा हुआ?
गेहूं के उत्पादन और चावल के उत्पादन में दो गुना इजाफा हुआ और भारत बहुत जल्द अनाज की समस्या से बाहर निकल गया और हरित क्रांति की बदौलत भारत अनाज के मामले में स्वावलंबी तो बन गया। लेकिन कहते हैं ना कि जो चीज हमारे लिए कभी वरदान होती है वही चीज अभिशाप भी बन जाती है। हुआ कुछ ऐसा ही कि हरित क्रांति के बाद रासायनिक उर्वरकों के बेतहाशा इस्तेमाल से धरती विषाक्त होने लगी।
इन ऑर्गनिक कल्चर से क्या नुकशान होते हैं?
अधिक सिंचाई की वजह से कई जगहों पर भूमिगत जल स्तर काफी नीचे चला गया। इन ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर से जो पौधों के डंठल होते हैं, उनका इस्तेमाल किसान चारों के रूप में करने लगे, जिससे पशुओं की सेहत पर भी इसका ज्यादा प्रभाव पड़ा। कीटनाशक के छिड़काव से जो फायदेमंद कीट थे, वो भी लुप्त होने लगे। इससे हमारा ईको सिस्टम काफी ज्यादा प्रभावित हुआ। इन सबकी वजह से ही ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर पर जोर दिया जाने लगा और आज स्थिति यह है कि पूरी दुनिया ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर की ओर शिफ्ट हो रही है।
इसे भी पढ़ें।
जानिये क्या होता है आर्गेनिक एग्रीकल्चर?
बारिश के सीजन में एक एकड़ पालक की खेती का सम्पूर्ण विश्लेषण।