एक एकड़ पालक की खेती से कितनी आमदनी होती है?

नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है। आपका एक बार फिर से हमारे वेबसाइट पर। आज हम इस लेख में एक नगदी फसल का विश्लेषण करेंगे। नगदी फसल वो होता है जो कि कम समय में तैयार होकर एक अच्छी आमदनी देती है। इसलिए दोस्तों आज हम इस लेख में में एक एकड़ पालक की खेती का संपूर्ण विश्लेषण पर करेंगे। साथ ही इस लेख में हम यह भी जानेंगे की एक एकड़ पालक की खेती से कितना उत्पादन होता है। 

पालक की खेती के लिए कौन सी मिट्टी सर्वोत्तम है?

हम पालक की खेती सभी तरह के मिटटी में कर सकते हैं। मिट्टी में नाइट्रोजन का स्तर सुधारने के लिए आप देसी गोबर की खाद का उपयोग कर सकते हैं। वैसे तो पालक का उत्पादन सभी तरह के मिटटी में अच्छा होता है पर यह देखा गया है कि रेतीली दोमट मिट्टी जिसका पीएच मान 6.5 से लेकर 7.0 के बीच में रहता है। यहाँ पर पालक का उत्पादन काफी अच्छा होता है। यानि की हम पालक की खेती सभी तरह के मिट्टी में कर सकते हैं। 

पालक की खेती के बुवाई का सही समय क्या है?

आप पालक के बीजो की बुवाई पूरे साल 12 महीने कर सकते हैं। ऐसा हमारे देश के किसान कई सालों से करते आ रहे हैं। हम पिछले कुछ सालों से पालक की खेती साल के 12 महीने के महीने रिपोर्ट के अधहार पर हमने यह निष्कर्ष निकाला है की अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर इन तीन महीनों में पालक का उत्पादन काफी अच्छा होता है। यानि की आप पालक के बीजो की बुवाई पूरे साल तीनों सीजन में कर सकते हैं। 

एक एकड़ पालक की खेती से कितनी आमदनी होती है?

दोस्तों पालक का मंडी थोक भाव साल के दो महीने 20 से 25 रुपए किलो के आसपास रहता है। फिर बाकी बचे महीनों में 5 से 10 रुपए के बीच में रहता है और कभी कभी तो किसान को दो या ₹3 में भी अपनी फसल को बेचना पड़ता है। इसलिए हम पूरे साल का एवरेज लेते हैं ₹5 किलो। एक एकड़ पालक की खेती से तकरीबन 100 क्विंटल का उत्पादन होता है। और एक कुन्टल में 100 किलो होता है और हमने एक किलो पालक का मंडी तो ₹5 लिया। इस तरह हमारी आमदनी हुई ₹50,000।

यह भी पढ़े …

एक एकड़ निम्बू की खेती कैसे करें की सम्पूर्ण जानकरी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top