एक एकड़ गेंदे की खेती से लाखो रुपया कमाए।

एक एकड़ गेंदे की खेती से लाखो रुपया कमाए

गेंदे की फसल का ओरिजन मैक्सिको व दक्षिण अमेरिका में हुआ है। आकार व रंग के अनुसार गेंदे की मुख्यतः दो किस्में होती हैं। वो होती है अफ्रीकी गेंदा व फ्रेंच गेंदे की किस्म। गेंदे के पौधों का आकार अफ्रीकी गेंदे की तुलना में छोटा होता है। भारत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में गेंदे का उत्पादन होता है। ये भारत के गेंदे के प्रमुख उत्पादक राज्य है। गेंदे के फूल का पूरे साल में सबसे अच्छा मंडी थोक भाव गणेश चतुर्थी से लेकर दीवाली के बीच में मिलता है। यानि की अगर आप बरसात के सीजन में गेंदे की खेती करते हैं तो आप गेंदे की फसल से अच्छी आमदनी ले सकते हैं।

गेंदे की खेती बरसात के सीजन में कीजिये।

बारिश के सीजन में गेंदे की खेती करके किसान भाई लाखों रुपए कमा सकते हैं। बस आपको सही तकनीक से गेंदे की खेती करना। गेंदे की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी बलुई मिट्टी है। अगर आपके खेत की मिट्टी बलुई दोमट नहीं है तो भी आप गेंदे की खेती कर सकते। बस आपके खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। बात करें अगर मिट्टी के पीएच मान की तो मिट्टी का पीएच सात से साढे सात के बीच में होना चाहिए।

गेंदे की खेती करने का सही समय।

गेंदे की किस्म हल्की मिट्टी में अच्छी वृद्धि करती है। अफ्रीकी गेंदे की किस्म जैविक खाद एवं उच्च गुणवत्ता वाली मिट्टी में अच्छी ग्रोथ करती है। बरसात के सीजन में गेंदे की नर्सरी लगाने का सबसे उचित समय 15 जून से अगस्त का महीना है। इसके अलावा आप सितम्बर, अक्टूबर नवंबर इन तीन महीनों में भी गेंदे की नर्सरी तैयार कर सकते हैं। वहीं आप 15 जनवरी से फरवरी के बीच में भी गेंदे की नर्सरी तैयार कर सकते हैं। यानि की आप बरसात के सीजन में जून के महीने में गेंदे की नर्सरी तैयार कर सकते हैं।

गेंदे की खेती से कितना उत्पादन होता हैं?

गेंदे की फसल पर लाल मकड़ी का अटैक भी देखने को मिलता है जो कि हमारी गेंदे की फसल भी काफी ज्यादा हो जाती है। आप लाल मकड़ी के अटैक को प्याज की फसल की इंटरक्रॉपिंग करके आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं क्योंकि प्याज की स्मेल के कारण लाल मकड़ी या फिर किट ये सारी आपकी गेंदे के बीज से दूर रहते है। दोस्तों आपको बता दे की एक. एकड़ गेंदे की खेती में हमें तक़रीबन 25 से 30 क्विंटल उत्पादन देखने को मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top