
धान की खेती भारत के अधिकतर राज्यों के किसान सफलता पूर्वक कर रहे हैं। जिन पांच राज्यों में धान का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है, वे इस प्रकार हैं नंबर वन पर वेस्ट बंगाल नंबर टू पर उत्तर प्रदेश नंबर तीन पर पंजाब नंबर फोर पर तमिलनाडु और नंबर फाइव पर आन्ध्र प्रदेश। दोस्तों आपको बता दें की एक एकड़ धान की खेती में कुल लागत हमारी 27 हज़ार रूपये आती है।
एक एकड़ धान की खेती से कितना उत्पादन होता है?
दोस्तों अगर आपकी धान की फसल रोग व् किट मुक्त है और आपने सही समय पर खाद और स्प्रे किया है। तो एक एकड़ धान की खेती से आपको एवरेज 25 क्विंटल के आसपास उत्पादन बढ़िया से देखने को मिलता है। कुछ राज्यों में एवरेज उत्पादन एक एकड़ में 22 क्विंटल मिलता है। तो कुछ राज्यों में हमें एक एकड़ से 27 से 28 क्विंटल तक उत्पादन देखने को मिलता है। इसलिए हमने पूरे भारत का एवरेज 25 क्विंटल लिया है। यानि कि एक एकड़ धान की खेती से हमारा उत्पादन 25 क्विंटल के आस – पास होता है।
धान की खेती का सही समय क्या है?
दोस्तों धान के खेती को करने के लिए गर्मी की सीजन बहुत अच्छा है। धान की फसल की नर्सरी लगाने का सबसे उपयुक्त समय 15 मई से 20 जून है व पौधन रोपाई का उपयुक्त समय 15 जून से 15 जुलाई के आस पास है। अब यह समय राज्य के हिसाब से चेंज होता रहता है क्योंकि यह समय डिपेंड करता है कि आपके एरिया में मानसून किस महीने में दस्तक देगा।
दोस्तों आपको बता दें की एक एकड़ धान की खेती से हमारी आमदनी 51,000 रूपये के आस – पास होती है। वही अगर इसमें प्रॉफिट की बात की जाए तो दोस्तों धान की खेती में हमारा उताप्दन 23 हज़ार रूपये होती है। तो दोस्तों इस लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगे तो इस लेख को शेयर करें। धन्यवाद किसान भाइयों जय जवान जय किसान।