एक एकड़ में ब्रोकली की खेती कैसे करें, सम्पूर्ण जानकारी।

नमस्कार किसान भाइयों स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारे वेबसाइट पर। आज हम इस लेख में एक एकड़ ब्रोकली की खेती का संपूर्ण विश्लेषण करेंगे। दोस्तों आपको बता दे की आप ब्रोकली को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में बेच सकते हैं। तो आइये दोस्तों हम ब्रोकली की खेती का सही समय और मिट्टी का चुनाव के बारे में जानते हैं।

खेती का संपूर्ण जानकारी Join Now

ब्रोकली की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी क्या है?

ब्रोकली की खेती हम सभी तरह की मिट्टी में कर सकते हैं। चूंकि ब्रोकली की खेती किन किसान भाइयों के लिए है या नहीं यह बात किसान भाइयों के लिए अक्सर यह सवाल होता है। तो दोस्तों यह पता करने के लिए की ब्रोकली की खेती करना हमारे एरिया में संभव है या नहीं इसके लिए सबसे सही तरीका यह है कि अगर आपके एरिया में फूल गोभी और पत्ता गोभी की खेती होती हैं तो आप ब्रोकली की खेती निश्चिंत होकर कर सकते हैं।

ब्रोकली की खेती का सही समय क्या है?

ब्रोकली के पौधों का पौधारोपण करने के पहले हमें ब्रोकली की नर्सरी तैयार करना पड़ती है। ब्रोकली की नर्सरी तैयार करने का सबसे सही समय सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर महीना, नवंबर महीने व दिसंबर के हफ्ताह तक आप ब्रोकली की नर्सरी तैयार कर सकते हैं।

ब्रोकली की खेती में उत्पादन मिलना कब चालु होता है?

दोस्तों जब आप ब्रोकली की नर्सरी तैयार करते हैं तो 21 से 28 दिन के बीच आपको पौधों का ट्रांसप्लांट करने के लिए तैयार हो जाएगा। अगर हम ब्रोकली की नर्सरी दिसंबर के पहले हफ्ताह में लगाते हैं तो जनवरी में हम ब्रोकली के पौधों का ट्रांसप्लांट करेंगे। और इस तरह मार्च महीने के अंत तक हमें उत्पादन मिलना शुरू हो जाता है।इस तरह ब्रोकली की खेती की समय साइकल हुई चार महीने।

बीज बुआई से लेकर अंतिम फल की हार्वेस्टिंग ब्रोकली की खेती के लिए सबसे उपयुक्त समय ये ठंड का सीजन है। इसलिए कम लागत में अच्छा उत्पादन लेने के लिए आप ब्रोकली की खेती ठंड के सीजन में ही करें क्योंकि इस सीजन आपकी फसल पर रोग भी कम लगेगी। आपका उत्पादन भी अच्छा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top