
आजकल बहुत से किसान भाई परंपरागत खेती को छोड़ कर बागवानी की ओर जा रहे जैसे पपीता, आम, संतरा, सेवफल, चीकू, केला और भी अनेक। इन्हीं में अमरूद भी बागवानी का एक अच्छा विकल्प है। अगर आप भी अमरूद की खेती करने का सोच रहे या फिर अमरूद की खेती करने वाले हैं तो यह विडियो आपके लिए ही है। हम इस विडियो के माध्यम से जानेंगे कि अमरूद की खेती किसान भाईयों के लिए कितने फायदे का सौदा है।
नमस्कार किसान भाई स्वागत है। आपका एक बार फिर से हमारे वेबसाइट खेती की जानकारी में। इस वेबसाइट पर हम खेती और फसल के बारे में जानकारी को शेयर करते हैं। आज हम इस लेख में एक एकड़ अमरूद की खेती का संपूर्ण विश्लेषण इन पांच पॉइंट्स के आधार पर करेंगे। नंबर वन लागत, नंबर टू उत्पादन, नंबर थ्री समय, नंबर फोर आमदनी और फिर अंत में नंबर 5 प्रॉफिट कितना हुआ?
इसके साथ ही इस लेख के अंत यह भी जानेंगे कि अमरूद की दो किस्में कौन सी है जिन्हें लगाकर आप अमरूद की फसल से अच्छा उत्पादन भी ले सकते है, वह भी लंबे समय तक। अब यह किस्में कौन सी है यह जानने के लिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
आर्टिकल में आगे बढ़ने से अगर आपने अभी तक इस वीडियो को सब्सक्राइब नहीं किया तो इस ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करें। हम इस लेख को 1500 व्यू का टारगेट लेकर चलते हैं तो फटाफट से ब्लॉग को शेयर कर के टारगेट को कंप्लीट कर दें। अगर आप ब्लॉग पर नए है तो हमारे और अन्य ब्लॉग को जरूर पढ़े। अब आते हमारे पहले पॉइंट लागत पर।
एक एकड़ अमरूद की खेती में कितनी लागत आती है?
अगर आप अमरुद के पौधों का ट्रांसप्लांट 12×8 फ़ीट के ग्राफ लेकर करते है, यानि की लाइन से लाइन की दुरी 12 फीट और एक पौधे से दूसरे पौधे के बिच की दुरी आप 8 फिट रखते हैं। तो इस तरह एक एकड़ में 450 पौधे लगेंगे। व् अमरुद की ज्यादतर किस्म के एक पौधे का मूल्य हमे 50 रूपये से लेकर 70 रूपये के बिच में देखने को मिलता है। हम 70 रूपये मानते हैं। इस तरह एक एकड़ अमरूद की खेती में हमारा पौधा रोपण का खर्च आएगा 31500 रुपया।
अगर आप वि एन आर बीज इस किस्म के पौधों का चुनाव करते हैं। तो इसका एक पौधा का मूल्य हमे 170 रुपया के आस पास देखने को मिलता है। इस तरह हमारा विें एन आर के किस्म का पौधा रोपण करने पर एक एकड़ अमरूद की खेती में हमारी लागत आएगी 76,500 रूपये। इस तरह जब आप वि एन आर बीज के इस किस्म का पौधा रोपना कीजियेगा तो आपका पौधा रोपण का खर्च जायदा आता है। खेत में पौधा रोपण करने के लिए हमे लेबर की जरूरत लगेगी, जिसका हमारा खर्च आएगा 2000 रुपया।
अमरुद के एक पौधे में पहले साल तीन किलो से लेकर 7 किलो के आस पास वर्मी कम्पोस्ट खाद लगेंगे। हम इन दोनों का एवरेज 5 किलो वर्मी कम्पोस्ट खाद लेते हैं। हमने एक एकड़ में कुल 450 पौधे लगाए थे, इस तरह से हमारा एक एकड़ में कुल 22 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद लगेगा। एक क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद 600 रुपया के आस पास आता है। इस तरह हमारा एक एकड़ अमरूद की खेती में पहले साल वर्मी कम्पोस्ट खाद का खर्च आएगा 13200 रुपया।
अमरूद की फसल में फंगस जनित रोग और अन्य कीटों का अटैक देखने को मिलता है। इन किट व् रोग से बचाने के लिए हम फसल पर स्प्रे करते हैं जीका हमारा खर्च आएगा 5500 रुपया। खेत की तैयारी में हमारा खर्च आएगा 4400 रुपया। बेड मेकर का हमारा खर्च आएगा 800 रुपया। इस तरह पहला साल एक एकड़ अमरुद की खेती में हमारी लगत आएगी 57200 रुपया।
दूसरे साल अमरुद की खेती में हमारा वर्मी कम्पोस्ट का खर्च आएगा 10000 रुपया। व् हमारा स्प्रे की लागत आएगी 500 रूपये। फ्रूट कवर का हमारा खर्च आएगा 3500 रुपया। फ्रूट कवर हमारे फल को रगड़ से बचाएगा। और मक्खी के अटैक से बचाएगा। साथ ही साथ इससे हमारे फल का कलर भी अच्छे से डेवेलोप होगा। फ्रूट कवर लगाने के लिए हमे लेबर की जरूरत लगेगी। जिसका हमारा खर्च आएगा 12000 रुपया।
खेत से मंडी तक जाने का ट्रांसपोर्ट चार्ज आएगा 4000 रूपये। व् हार्वेस्टिंग के लिए हमे लेबर की जरूरत लगेगी जिसका हमारा खर्च आएगा 8000 रूपया। तीसरे साल से आने वाले कई सालों तक एक एकड़ अमरुद की खेती में आने वाली हमारी लागत 45000 से 50000 रूपये के बिच में रहती है। इस तरह एक एकड़ अमरुद की खेती में पहले साल हमारी लागत आएगी 57200 रूपये, दूसरे साल हमारी लागत आएगी 42500 रूपये। तीसरे व् चौथे साल हमारी लागत आएगी 50000 रूपये।
एक एकड़ अमरूद की खेती में कितना उत्पादन होता है?
दोस्तों लागत निकालने के बाद आते हैं हम हमारे तीसरे पॉइंट्स उत्पादन पर, तो आइये जानते हैं की एक एकड़ अमरुद की खेती में कितना उत्पादन होता है। दोस्तों ग्राफ्टेड अमरुद से हमे पहले साल से उत्पादन देखने को मिलने लगता है। पर अगर आप अमरुद की फसल से लंबसे समय तक और अच्छा उत्पादन लेना चाहते हैं तो आप पहले साल अमरुद के पौधों से उत्पादन ना लें।
आप पहले साल अमरुद के पौधे को थ्री जी कटिंग के माध्यम से ब्रांच की संख्या को बढाए। जैसे आप शाखाये बढ़ाएंगे। और अमरुद की पौधे की हाइट बढ़ने के बजाय आप अमरुद के शाखाएं को बढ़ाने को ध्यान दें। तो शाखाये बढ़ने के कारण आपको दूसरे साल एक पौधे से 20 किलो के आस पास तक उत्पादन देखने को मिलेगा। हमने एक एकड़ में कुल 450 पौधे बोयें थे, मान लेते हैं की 50 पौधे हमारे किसी कारण वस् मर जाते हैं।
फिर भी हमारे पास 400 स्वस्थ पौधे रहेंगे। इस तरह एक एकड़ अमरुद की खेती से दूसरे साल हमारा उत्पादन हुआ 80 क्विंटल। तीसरे साल हमे एक पौधे से 25 क्विंटल के आस पास उत्पादन देखने को मिलता है। इस तरह तीसरे साल हमारा उत्पादन हुआ 10000 किलो।
चौथे साल हमे एक पौधे से 30 किलो के आस पाद उत्पादन देखने को मिलता है, इस तरह हमारा चौथे साल अमरुद की खेती से उत्पादन हुआ 1200 किलो। चौथे साल से आने वाले कई सालो तक अमरुद की फसल से एक एकड़ से 120 क्विंटल से ज्यादा ही उत्पादन देखने को मिलता है।
एक एकड़ अमरूद की खेती करने का सबसे सही समय क्या है?
दोस्तों लागत, उत्पादन के बाद आते हैं हम हमारे तीसरे पॉइंट्स समय पर। अमरुद की खेती का सही समय क्या है। अमरुद के पौधों का ट्रांसप्लांट आप मानसून के सीजन में कर सकते हैं। जुलाई, अगस्त और सिटंबर यह तीन महीना अमरुद की खेती के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। अगर आप इन तीन महीनो के अंदर अमरुद के पौधों का ट्रांसप्लांट करते हैं। तो आपको अमरुद के पौधों से काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। साथ ही साथ आपके अमरुद के पौधे स्वस्थ भी रहेंगे। यानी की आप अमरुद के पौधों का ट्रांसप्लांट जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में कर सकते हैं।
एक एकड़ अमरुद की खेती से कितनी आमदनी होती है?
लागत, उत्पादन और समय के बाद आते हैं हम हमारे चौथे और सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट्स आमदनी पर। दोस्तों अगर आप अमरुद को अपने आस – पास के ही किसी लोकल मार्केट पे बेचते हैं तो आपको अमरूद का भाव 20 रूपये से 30 रूपये किलो के आस – पास देखने को मिलता है। हम न्यूनतम 20 रुपया लेते हैं।
तो फिर इस तरह से हमारा उतपादन हुआ था 80 क्विंटल, और एक किलो में 100 क्विंटल होता है। और हमने एक किलो का मंडी थोक भाव लिया है 20 रुपया। तो दोस्तों इस तरह हमारी दूसरे साल अमरुद की खेती से आमदनी हुई एक लाख साठ हजार रूपये।
तीसरे साल हमारा अमरुद की खेती से उत्पादन हुआ था 100 क्विंटल, और हमने एक किलो का भाव लिया है 20 रुपया। तो इस तरह तीसरे साल अमरुद की खेती से हमारी आमदनी हुई दो लाख रूपये। चौथे साल हमारा अमरुद की फसल से हमारा उत्पादन हुआ था 120 क्विंटल। और हमने भाव लिया है 20 रुपया, तो इस तरह चौथे साल अमरूद की खेती से हमारी आमदनी हुई दो लाख चालीस हजार रूपये।
एक एकड़ अमरुद की खेती से कितना प्रॉफिट होता है?
अब आते हैं हमारे पाँचमे पॉइंट्स पर की प्रॉफिट कितना हुआ। प्रॉफिट निकालने के लिए हम सिंपल कुल आमदनी में से लागत को घटा देंगे। तो जो आकड़ा हमे मिलेगा, यह हमारा प्रॉफिट होगा। हमारी दूसरे साल आमदनी हुई थी एक लाख साथ हजार रूपये। और हमारी दो सालो की कुल लागत आयी थी निनानवे हज़ार सात सौ रूपये। इस तरह हमारा दूसरा साल प्रॉफिट रहा साठ हजार तीन सौ रूपये।
तीसरे साल से हमारा अमरूद की फसल से अच्छा प्रॉफिट देखने को मिलता है। क्यूंकि तीसरे साल हमारी आमदनी हुई दो लाख रूपये और लागत आयी थी पचास हजार रूपये। इस तरह हमारा तीसरा साल प्रॉफिट हुआ एक लाख पचास हजार रुपया। चौथे साल हमारी आमदनी हुई थी दो लाख चालीस हजार रूपये और लगत हमारी पचास हजार रूपये की आयी थी। इस तरह चौथे साल हमारा प्रॉफिट रहा एक लाख नब्बे हजार रूपये।
दोस्तों इस तरह से आपने इस लेख के माध्यम से जाना की हमे अमरुद की फसल से हमे कितना उत्पादन देखने को मिलता है। हमारी कितनी आमदनी होती है। और हम कितना प्रॉफिट ले सकते हैं। इस लेख में दी गयी जानकरी से आपको कुछ भी सिखने को मिला है तो इस लेख को ज्यादा से जायदा लोगो से शेयर कीजिये और ऐसे ही खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए हमारे ब्लॉग पर आते रहिये।