बरसात में गेंदा फूल की खेती कैसे करें?

गेंदे के फूल की सबसे ज्यादा डिमांड व भाव हमें त्योहारों के समय मिलता है। इस साल 2023 में सितंबर के महीने में गणेश चतुर्थी, अक्टूबर के महीने में नवरात्रि व दशहरा, व नवंबर के महीने में दिवाली है। यानी अगर आप हमारे बताए गए समय पर गेंदे की खेती करते तो आप पूरे त्योहारों के सीजन में गेंदे की फसल उत्पादन व अच्छा भाव ले सकते हैं। गेंदे की खेती कब और कैसे करें, यह हम इस लेख में जानेंगे।

खेती का संपूर्ण जानकारी Join Now

गेंदे की खेती करने का सही समय क्या है?

गेंदे की फसल से त्योहारों के सीजन में उत्पादन लेने के लिए आप गेंदे की नर्सरी 15 जून से 30 जून तक लगा सकते। गेंदे की नर्सरी 25 से 30 दिन में ट्रांसप्लांट के लिए तैयार हो जाती है। यानी की अगर आप 10 जुलाई से 30 जुलाई के बीच में गेंदे के पौधों का ट्रांसप्लांट करते हैं तो ट्रांसप्लांट के 50 दिन के बाद हमें गेंदे की फसल से पहली हार्वेस्टिंग देखने को मिलती है। यानी की गेंदे की खेती हम करेंगे तो सितंबर के महीने में पहला हार्वेस्टिंग देखने को मिलेगा। 

गेंदे की खेती के लिए कौन सा किस्म सबसे अच्छा है?

बाजार में आकार व रंग के अनुसार गेंदे की मुख्यतः दो किस्में पायी जाती है. पहली अफ्रीकी गेंदा, दूसरी फ्रेंच गेंदा। अफ्रीकी गेंदे के पौधे व फूल का आकार बड़ा होता है फ्रेंच गेंदे की तुलना में। भारत में अफ्रीकी गेंदे का सबसे बड़ा मार्केट है। व अफ्रीकी गेंदे की कुछ उन्नत किस्में इस प्रकार है – पूसा नारंगी गेंदा, जिसके फूल का रंग नारंगी के रंग का होता है व पूसा बसंती गेंदा, इसमें गेंदे का फूल का रंग पीले कलर का होता है। इसके अलावा आप नामधारी स्वीट की अफ्रीकन मेरीगोल्ड, डबल ओरेंज व इंडस सैक्स की टेनिस बॉल प्लस के सीड्स का चुनाव कर सकते है। 

इसे भी पढ़े।

चना की खेती कैसे करें? चना की खेती से लाखो रुपया का मुनाफा कैसे कमाए?

3 जी कटिंग की विधि से अपना उत्पादन 14 गुना तक कैसे बढाए?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top