करी पत्ते एक बहुत ही अच्छा प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल कई तरह के कार्यो के लिए किया जाता है। करी पत्ते का इस्तेमाल ज्यादतर भारत, श्रीलंका और साउथ एशियन जैसे देशो में सबसे ज्यादा होता है। इसका इस्तेमाल कई तरह के खाने में और रेसिपी बनाने के लिए किया जाता है। हालाँकि करी पत्ते का इस्तेमाल मेडिसिन और स्किन केयर के लिए भी किया जाता है, पर इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल खाने बनाने और रेसिपी में ही किया जाता है। ऐसे में किसान भाई करी पत्ते की खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकती है।
करी पत्ते की खेती कैसे करें?
करी पत्ते की खेती वैसे इलाकों में की जाती है, जिसका तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होना चाहिए। कोई भी व्यक्ति, चाहे हो बाग़वान हो, या फिर वो किसान हो, कोई भी करी पत्ते की खेती कर के इससे अच्छा ख़ासा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको बता दें की करी पत्ते की खेती वैसे तापमान में करना चाहिए जिस क्षेत्र का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस तक रहना चाहिए।
करी पत्ते की खेती करने के तरीके क्या है?
करी पत्ते की खेती को करने के लिए किसान भाई करी पत्ते की खेती बीज बुवाई और कटिंग के माध्यम से की जाती है। बीज को सबसे पहले पानी में डुबाया जाता है, और उसके बाद इसकी बुवाई करनी चाहिए। करी पत्ते की बीज को पानी में डूबा कर बुवाई करने से उसका जर्मिनेशन फ़ास्ट हो जाता है। करी पत्ते की खेती किसान भाई डायरेक्ट जमीन के अंदर या फिर पॉट के अंदर में भी कर सकते हैं।
करी पत्ते की खेती में ध्यान देने वाली जरुरी बाते।
करी पत्ते की खेती में बीज को या फिर कटिंग को 02 इंच मिटटी के अंदर बुवाई करना चाहिए। करी पत्ते की खेती में किसान भाइयो को पौधे से पौधे की बिच की दुरी आप 03 फ़ीट यानी 01 मीटर रखना चाहिए। करी पत्ते की खेती में पानी की सिंचाई समय – समय पर करते रहना अनिवार्य है। करी पत्ते की खेती में करी के पौधे को हर दिन तकरीबन 06 घंटो से लेकर 08 घंटो तक सूर्य की रोशनी मिलनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें।